झारखण्ड: पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आज झारखण्ड के गौरव, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाक़ात की। इस दौरान राज्य में पर्यटन एवं खेल गतिविधियों के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं, जो अब चर्चाओं का केंद्र बन गई हैं। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा ”मुझे पूर्ण विश्वास है कि झारखण्ड में खेल और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में धोनी जी का सहयोग राज्य सरकार को प्राप्त होगा।” माना जा रहा है कि झारखण्ड सरकार धोनी को जल्द ही राज्य पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बना सकती है.




