रांची: देश के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मेला के तहत सौंपा गया नियुक्ति पत्र

0
sanjay seth

रांची:आज भारत के 47 स्थान पर रोजगार मेला आयोजित हुआ। रांची के सीसीएल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का सान्सस संजय सेठ ने शुभारंभ अन्य अतिथियों के साथ किया। इन मेलों में देशभर के 51 हजार अभ्यर्थी/युवाओं को सरकारी नौकरी से संबंधित नियुक्ति पत्र दिया गया।सीसीएल सभागार, रांची में आयोजित रोजगार मेले में 172 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। 127 रेलवे का नियुक्ति पत्र जबकि अन्य सभी को गृह मंत्रालय (भारत सरकार), संस्कृति मंत्रालय (भारत सरकार) और भारतीय डाक विभाग का नियुक्ति पत्र दिया गया।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, रांची के विधायक सीपी सिंह, कांके के विधायक सुरेश बैठा, मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here