झारखंड के सरायकेला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की जमशेदपुर टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायकेला के चांडिल अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी शनि वर्मन को को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।राजस्व कर्मचारी शनि वर्मन ने दालग्राम की जमीन की पंजी-2 ऑनलाइन अपडेट करने के एवज में शिकायकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद शनिवार दोपहर एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। चांडिल के कदमडीह निवासी राजेश हेंब्रम की शिकायत पर ACB ने ये कार्रवाई की है.




