कृषि मंत्री :लाह के उत्पादन से जुड़ कर रोजगार के लिए गांव से होने वाले पलायन को भी रोका जा सकता

0
shilpi neha tirki

झारखण्ड: सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ ( सिद्धको फेड ) के सौजन्य से रांची जिला के लापुंग प्रखंड अंतर्गत मालगो लैंप्स के रायटोली में एक दिवसीय क्षेत्रीय लाह खेती प्रशिक्षण सह टूल किट्स वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया . इस मौके पर 191 किसानों को लाह उत्पादन का प्रशिक्षण के साथ साथ टूल किट्स दिया गया . जिसमें 5 किलो लाह का बीज , कटाई के उपकरण , सुरक्षा उपकरण मुख्य रूप से शामिल है . कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा झारखंड देश का सबसे ज्यादा लाह उत्पादन करने वाला राज्य है . लाह की कमाई से बच्चों की पढ़ाई और परिवार को गरीबी के दंगल से निकाला जा सकता है . आज बदलते हुए दौर में खेती वाली जमीन ही नहीं पेड़ से भी किसान लाभ ले सकते है . लाह की खेती इसी सोच का सफल परिणाम है . सिद्धको फेड गठन का उद्देश्य वनोपज को बढ़ावा देने के साथ साथ उसके उचित मूल्य के लिए बाजार उपलब्ध कराना है . आज लाह की मांग समय के साथ देश ही विदेश तक बढ़ी है . राज्य के किसान संगठित हो कर , बेहतर प्रशिक्षण के साथ नई तकनीक के जरिए बेहतर गुणवत्तापूर्ण लाह का उत्पादन कर सकते है . एक पेड़ से 25 किलो तक लाह का उत्पादन किया जा सकता है . लाह के उत्पादन से जुड़ कर रोजगार के लिए गांव से होने वाले पलायन को भी रोका जा सकता है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here