राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की व्यक्तिगत रूप से लगातार निगरानी कर रहे स्वास्थ मंत्री

0
irfan ansari

रांची: राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ मंत्री irfan अंसारी व्यक्तिगत रूप से लगातार निगरानी कर रहे हैं। मंत्री ने आज स्वयं अस्पताल जाकर उनकी स्थिति की गहन समीक्षा की। मेडिकल टीम को तत्काल बुलाकर इलाज की प्रत्येक बारीकी की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो-विमल जी को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए। मंत्री ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि मैंने उनकी पत्नी और परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें यह भरोसा दिलाया कि अब उनकी स्थिति स्थिर है और डॉक्टरों की राय में फिलहाल ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं है।मुख्यमंत्री Hemant Soren जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि इस होनहार खिलाड़ी के इलाज में कोई कमी न रह जाए। झारखंड सरकार का पूरा स्वास्थ्य विभाग उनके साथ खड़ा है और हर आवश्यक जरूरत का ख्याल रखा जा रहा है।देश-विदेश से अनेक खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के कॉल आ रहे हैं- सभी विमल लकड़ा जी के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं और बेहतरीन इलाज की अपील कर रहे हैं। मैं स्वयं इस पूरे उपचार को निजी रूप से मॉनिटर कर रहा हूँ और सभी को यह भरोसा दिलाता हूँ कि यदि आवश्यकता पड़ी तो देश-विदेश के सर्वश्रेष्ठ न्यूरो सर्जनों से विमल जी का इलाज करवाया जाएगा।विमल लकड़ा केवल एक खिलाड़ी नहीं, झारखंड और भारत का गौरव हैं- एक अमूल्य धरोहर। उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।परिवारजनों ने मुझसे मिलकर धन्यवाद दिया और भावुक होकर कहा कि “ऐसे मुश्किल वक्त में सरकार का यह साथ कभी नहीं भुलाया जा सकता।”मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि विमल लकड़ा जी शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और फिर से मैदान में अपना जलवा दिखाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here