मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी: मेरी माताजी का निधन ऑक्सीजन के अभाव में हो गया था, अब ऑक्सीजन की कमी से नहीं होगी मौ*त

0
irfan ansari

झारखण्ड: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जामताड़ा प्रखंड के रानीगंज गांव की दिव्यांग सूरजमुनि सोरेन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी को अपने गांव में सम्मानित किया.मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा कि गत वर्ष मेरी माताजी का निधन ऑक्सीजन के अभाव में हो गया था. इस घटना ने मुझे अन्दर से तोड़ दिया. राज्य के सभी अस्पतालों चाहे वो निजी हो या सरकारी, सभी को निर्देश देता हूं कि आपके यहां किसी भी हालत में ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए. कहा कि मैं नहीं चाहता कि ऐसा किसीऔर के साथ हो. वह डॉक्टरों की हरसुविधाओं का ख्याल रखने को तैयार हैं. ऐसे में डॉक्टरों का भी फर्ज है कि वह अपनी सेवा भावना में किसी भी तरह की कटौती ना करें. प्रदेश के डॉक्टर सेहत व्यवस्था सुधारें, वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं.राज्य के अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ हर आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास हो रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here