सीएम के निर्देश पर मंत्री सुदिव्य सोनू पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मिले , परिवार को बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया

0
hemant soren

रांची: सीएम के निर्देश पर आज पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अस्पताल जाकर इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विमल लकड़ा एवं उनकी पत्नी से मुलाक़ात की।मंत्री ने एक्स पर जानकारी दी”माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के निर्देश पर अस्पताल जाकर इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विमल लकड़ा जी एवं उनकी पत्नी से मुलाक़ात की।डॉ. संजय जी से विमल जी के स्वास्थ्य एवं इलाज की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।झारखण्ड सरकार विमल लकड़ा जी के साथ पूरी तरह खड़ी है। उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।”

बता दें कि 45 साल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा सोमवार को खेत मे बेहोश पाए गए.हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष और सिमडेगा हॉकी के अध्य्क्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि वे गांव में अपने खेत गए हुए थे जहां वह बेहोश हो गए थे.प्राथमिक चिकित्सा के लिए कुरड़ेग ले जाया गया, जहां से उन्हें सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.सिटी स्कैन किया गया,सिर में खून का थक्का दिखाई दिया,जिसके बाद रांची में क्यूरेसेटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्री इरफान अंसारी को एक्स पर टैग करते हुए निर्देश जारी किया है की ”मंत्री @IrfanAnsariMLA जी, बिमल लकड़ा जी को हर जरूरी चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करवाते हुए सूचित करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here