झारखण्ड :स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने चितरंजन गेट नंबर-1 पर झारखंडवासियों के लिए भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के लिए तुरंत सख्त चेतावनी दी। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि मिहिजाम के नागरिकों ने शिकायत की कि चितरंजन गेट नंबर-1 से झारखंड की बड़ी गाड़ियों का प्रवेश रोका जा रहा है। यह बात मुझे बेहद गंभीर लगी, क्योंकि चितरंजन सिर्फ बंगाल का हिस्सा नहीं, बल्कि झारखंड और बंगाल को जोड़ने की जीवनरेखा है। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने तुरंत मौके पर ही आरपीएफ के IG से बात कर सख्त निर्देश दिया कि झारखंड के लोगों को किसी भी हाल में परेशान न किया जाए। पूर्व से जो व्यवस्था लागू थी, उसे बिना किसी रुकावट के यथावत जारी रखा जाए।मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा यदि आवाजाही बाधित होती है, तो इसका सीधा असर दोनों राज्यों की जनता पर पड़ेगा। झारखंड-बंगाल एक-दूसरे के पूरक हैं — और किसी भी स्थिति में आम जनता के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।




