गोड्डा:बेटी छत से गिरकर मौ*त,एम्बुलेंस का इंतजार करते रहा पिता, मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा

0
Hemant Soren

गोड्डा। गोड्डा में संतोष महतो की बेटी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। तीन घंटे तक एम्बुलेंस का इंतजार करते रहा पिता, घंटों इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची।108 नंबर पर बार-बार कॉल किया गया,पर “थोड़ी देर में पहुंच रहे है…” ही हर बार जवाब आया। अब भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मामले में एक्स पर हेमंत सरकार को घेरा लिया है “हेमंत सरकार की घोर लापरवाही का खामियाजा गोड्डा की एक मासूम बेटी को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची के परिजन घंटों तक एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन सरकारी एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची।स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार अब सीधे जनता की जान पर भारी पड़ रही है।चाहे वह मुफ्त एम्बुलेंस सेवा हो या आयुष्मान भारत योजना… हेमंत सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी हर योजना को भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का अड्डा बना दिया है @HemantSorenJMM जी, स्वास्थ्य विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधकर जनता की जान जोखिम में डालना बंद करिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here