रांची : आज जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा एवं जिला के वरीय पदाधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर मेला परिसर में व्यवस्था का जायजा लेते हुए वरीय अधिकारियों द्वारा मंदिर समिति के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जगन्नाथपुर रथ यात्रा और मेला की तैयारियां जोरों पर हैं! जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।जगन्नाथपुर रथ यात्रा और मेला के दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए है।सुरक्षा को लेकर मेला परिसर में वॉच टावर, सीसीटीवी, दण्डाधिकारी और पुलिस की तैनाती की जा रही है।स्वच्छता को लेकर प्लास्टिक का उपयोग ना करने की अपील दोना-पत्तल जैसे बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों का उपयोग अनिवार्य। हर स्टॉल पर डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश।सुविधाएं- 24 घंटे बिजली, पानी, चलंत शौचालय, अग्निशमन और एंबुलेंस की व्यवस्था।झूलों की सुरक्षा के लिए सभी झूलों की तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए।श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ मंदिर से मौसी बाड़ी तक रथ यात्रा रूट का निरीक्षण, वॉलिंटियर्स की तैनाती और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए त्वरित सूचना का आदान प्रदान किया जाएगा।खोया-पाया केंद्र सूचना एवं जन संपर्क विभाग के स्टॉल पर बनाया जाएगा।पर्यावरण संरक्षण के लिए मेले को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध। सभी दुकानदारों से अपील है कि बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों का उपयोग करें।डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री चंदन सिन्हा का निर्देश दुकानदार निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाएं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।जगन्नाथपुर रथ यात्रा न केवल रांची, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। आइए, सामूहिक जिम्मेदारी के साथ इस पावन आयोजन को सुरक्षित, स्वच्छ और भव्य बनाएं।




