रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में अबुआ सरकार हर बेटी को बेहतर सुविधा एवं शिक्षा देने को संकल्पित हैं.कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में महिला शिक्षा को सशक्त करने की दिशा में राज्य के विभिन्न जिलों में महिला महाविद्यालयों और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों के निर्माण और जीर्णोद्धार की कार्य योजनाओं की समीक्षा की गई।बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कार्य योजनाओं में तेजी लाने, समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। रांची, चाईबासा, गिरिडीह, धनबाद, दुमका, हजारीबाग, देवघर, पलामू समेत अन्य जिलों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त महाविद्यालयों के निर्माण हेतु बनाये गये योजनाओं के डीपीआर की समीक्षा की गई। मंत्री सुदिव्य सोनू ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों को State of the Art मॉडल के रूप में विकसित करने का खाका भी तैयार किया गया है, जिससे बेटियों को तकनीकी शिक्षा के नए आयाम मिलेंगे।




