रांची: रांची के इटकी प्रखंड के बोडया गांव की नीलम देवी, रानी सखीमंडल की सदस्य हैं। समूह से जुड़ कर नीलम ने अपने जीवन को अलग दिशा दी है।नीलम आजीविका कृषक सखी के तौर पर अपने गांव के महिला किसानों को टपक सिंचाई से खेती करने के लिए प्रेरित करती हैं तथा खुद भी टपक सिंचाई से खेती कर वह अपने परिवार की आमदनी बढ़ा रही हैं। वह अपने समूह से 1 लाख तथा बैंक से 1 लाख रुपए का मुद्रा लोन लेकर लेडीज काउंटर तथा टेलरिंग शॉप अपने गांव में चला रही हैं।अपने सभी व्यवसायों से वह आज 3 लाख रुपए तक वार्षिक आय कर अपने परिवार को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही हैं।




