झारखण्ड में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 16,सीएम द्वारा सतर्क रहने की अपील

0
CM Hemant Soren

झारखण्ड: कल 11 जून को 31 सैंपलों की जांच में कुल 7 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.फिलहाल रिम्स में कोरोना के 3 संक्रमितों का इलाज चल रहा है. इसमें एक रांची, दूसरा सिमडेगा और एक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का निवासी है. सभी संक्रमितों की उम्र 40 वर्ष से अधिक है. फिलहाल राज्य में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हो गई है।राज्य में बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने जनहित में एक संदेश जारी किया है. उन्होंने देश के कई हिस्सों में कोरोना के बढ़ते मामलों के समय सतर्कता बरतने को कहा है.सीएम सोरेन ने कहा है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयाग करें, हाथों की सफाई का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर जांच अवश्य करायें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here