आज रांची समेत झारखण्ड को एक और फ्लाईओवर की सौगात मिली है। सिरमटोली चौक से राजेन्द्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक 4-लेन फ्लाई ओवर/एलिवेटेड रोड-सह-आरओबी परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम सोरेन ने सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं दी और जोहार कहा। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रांची स्थित सिरमटोली फ्लाईओवर का नाम अब आदिवासी नेता कार्तिक उरांव के नाम पर रखा जाएगा। सीएम ने कहा कि कार्तिक उरांव न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा हैं।ऐसे महान व्यक्तित्व के नाम पर फ्लाईओवर का नामकरण करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी।
19 अगस्त 2022 को शिलान्यास और 05 जून 2025 को उद्घाटन:
फ्लाईओवर की विशेषता :


