रांची: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति से अबुआ राज में झारखंड की संस्कृति पर हमला किया जा रहा है।पूछता है झारखंड, पेसा कानून कब लागू होगा?आज झारखंड का आदिवासी समाज, जनजाति समाज हेमंत सरकार से पूछता है की हमें स्वशासन का अधिकार कब मिलेगा?क्या विदेशी धर्म वाले के दबाव में हेमंत सोरेन पेसा क़ानून लागू नहीं कर रहे हैं? ऐसा करके राज्य सरकार सरना समाज के लोगों के अधिकारों का हनन कर रही।




