रांची: चोरी की 8 मोटरसाइकिल समेत 6 गिरफ्तार

0
Ranchi police

रांची : दिनांक 23.05.2025 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रातु थाना अंतर्गत ग्राम हुरहुरी में जेल से छुटने के बाद एक अपराधी अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पुनः मोटर साईकिल चोरी कर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने का काम कर रहा है। प्राप्त आसूचना के आलोक में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा सर्वप्रथम एक अपराधी के घर से छापेमारी के दौरान चोरी की एक मोटरसाइकिल जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशानदेही पर अन्य अपराधिक सहयोगियों के घर पर बारी-बारी से छापेमारी के दौरान कुल 08 चोरी की मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त करते हुए कुल 06 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार अपराधियों में से 1. इमरान अंसारी, 2. सजीबुल अंसारी तथा 3.जियाउल अंसारी का आपराधिक इतिहास भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here