देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र, पालोजोरी प्रखंड के ग्राम दुधानी में हुई युवक मेराज अंसारी की पुलिस हिरासत में मृत्यु मामले की जांच के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम घटनास्थल के दौरे पर गयी थी, और आयोग जल्द मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी,ताकि इस घटना के तथ्यों का पूर्ण और निष्पक्ष रूप से पता लगाया जा सके। इसकी जानकारी देते हुए मंत्री हफीजुल हसन ने कहा ”राज्य सरकार इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और यह सुनिश्चित करेगी कि जांच पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी हो। दोषियों को कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दी जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।हम सभी से अपील करते हैं कि इस संवेदनशील मामले में शांति और संयम बनाए रखें और जांच प्रक्रिया में सहयोग करे झारखंड सरकार आपके साथ है।”




