रांची :दिनांक-22/23.05.25 को पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को कोतवाली थाना अन्तर्गत पुरानी राँची के नूर नगर में रोहतास (सासाराम) से एक लड़का भारी मात्रा में ब्राउन शूगर के साथ आने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त छापामारी टीम के द्वारा नूर नगर के एक घर में रात्री में विधिवत छापामारी किया गया, जिसमें एक युवक सूरज कुमार और एक युवती सेजल खान मिले, जिनकी विधिवत् तलाशी लेने पर युवक के पैंट के पॉकेट से ब्राउन शूगर वजन करीब 110 ग्राम तथा नगद 4,50,000/ रूपया को जप्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के निशानदेही पर सुखदेव नगर थाना अंतर्गत बिरला मैदान के पास एक अन्य छापेमारी के दौरान 02अभियुक्तों के पास से 2.86 ग्राम ब्राउन शुगर, 03 मोबाइल तथा 01 यामाहा बाइक को जप्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया है।उक्त दोनों घटना के संबंध में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।




