कोरोना के लिए झारखंड अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ”कल से हमारी स्वास्थ्य टीमें बस स्टॉप, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर तैनात होंगी”

0
irfan ansari

झारखंड: कोविड-19 ने भारत समेत कई देशों में एक बार फिर एंट्री मार दी है. इसी बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर कोई नई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है, फिर भी JN.1 वैरिएंट के कारण विदेशों में संक्रमितों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए झारखंड में निगरानी बरती जाएगी।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “कोविड-19 का JN.1 वैरिएंट झारखंड में अभी तक सामने नहीं आया है, हालांकि अन्य राज्यों में इसका पता चला है। हम हाई अलर्ट पर हैं और कल से हमारी स्वास्थ्य टीमें बस स्टॉप, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर तैनात होंगी। अभी तक झारखंड में JN.1 वैरिएंट का कोई मामला नहीं पाया गया है।”

मंत्री इरफ़ान अंसारी ने एक्स पर कहा:
एशियाई देशों में कोविड-19 के नवीनतम उपवेरिएंट JN.1 के तेजी से प्रसार संबंधित सूचना प्राप्त हुई है। वैश्विक और राष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए झारखंड का स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह सजग और सक्षम है। वर्तमान में झारखंड में कोविड संक्रमण को लेकर चिंता जैसी कोई बात नहीं है, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सावधानी और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। भारत सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर कोई नई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। फिर भी विदेशों में JN.1 उपवेरिएंट के चलते संक्रमितों की संख्या में हुई वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए झारखंड में भी सतत निगरानी आवश्यक है। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और स्वास्थ्य इकाइयां अलर्ट मोड में रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। कोविड-19 के दौरान जिला अस्पतालों में बनाए गए आईसीयू, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट जैसी अधोसंरचनाओं को स्थायी रूप से क्रियाशील रखने का निर्देश मैंने दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here