जमशेदपुर:दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में जल्द होगा ग्लास ब्रिज, रोपवे और कॉटेज का निर्माण

0
sudivya kumar

जमशेदपुर : रविवार को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 200 करोड़ रुपये की परियोजना का निरीक्षण किया. मंत्री सुदिव्य कुमार ने अपने जमशेदपुर दौरे के दौरान दलमा वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी का निरीक्षण किया। बुनियादी सुविधाओं के रख-रखाव एवं प्रस्तावित आधारभूत संरचनाओं के विकास के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।ईको कॉटेज, हिलटॉप तक बेहतर सड़क, सुरक्षा व्यवस्था और रेस्टोरेंट निर्माण के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिया। मंत्री ने कहा पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु अबुआ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान मंत्री ने बताया कि दलमा को टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर विकसित किया जायेगा। यहां रोप-वे और ग्लास ब्रिज के साथ ही 30 नये कॉटेज बनाये जायेंगे, जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। यहां 500 स्क्वायर फीट में रोपवे बनाया जायेगा। इससे पर्यटकों को पहाड़ी क्षेत्र में घूमने का आनंद मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here