देवघर:राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर डीसी ने मेला क्षेत्र व रुटलाइन का किया निरीक्षण

0
Deoghar DC

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2025 की तैयारियों को लेकर डीसी ने मेला क्षेत्र व रुटलाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने टेंट सिटी, वाहन पड़ाव स्थल, महीन बालू बिछाव, साफ-सफाई, स्वास्थ्य केंद्र, सूचना सह सहायता केंद्र, ओपी, पर्यटन केंद्र से जुड़े कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही डीसी ने मेला क्षेत्र में बिजली के तारों को ऊपर व दुरुस्त करने के अलावा अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा इंट्रीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम (IMCR) में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here