पश्चिमी सिंहभूम : अभियान के दौरान दिनांक 15.05.25 को समय लगभग 5.30 बजे अपराह्न में छोटानागरा थानान्तर्गत बलिबा के जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में तेज बारिश के साथ अचानक वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से CRPF 26 BN के 2IC (द्वितीय कमान अधिकारी) 1. एम० प्रोबो सिंह, 2. सहायक समादेष्टा सुबीर कुमार मंडल, 3.ASI सुरेश भगत एवं 4. ASI चंदलाल हांसदा, जिलाबल गंभीर रूप से जख्मी हो गये। ईलाज के क्रम CRPF 26 BN के 2IC (द्वितीय कमान अधिकारी) एम० प्रोबो सिंह की मौ’त हो गई।उनका शव पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। घायलों में शामिल सहायक कमांडेंट सुबीर मंडल, झारखंड जगुआर के एएसआई सुदेश और एएसआई चंदन हांसदा को बेहतर इलाज के लिए नोवामुंडी के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




