सुप्रियो भट्टाचार्य: सेना के पराक्रम और मॉरल को झुठलाने के काम को ढकने के लिए तिरंगा यात्रा

0
Supriyo Bhattacharya

झारखण्ड : जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा पाकिस्तान के सामने जहां हमारे सेना के जवानों ने अपना पराक्रम दिखाया, परन्तु सीजफायर से पहले अमेरिका के प्रेसिडेंट ऑफिस का ट्वीट आ जाता है, उसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय का ट्वीट आता है। जिस प्रकार से सेना के पराक्रम और मॉरल को झुठलाने का काम किया गया, ये तिरंगा यात्रा उसको ढकने का प्रयास है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाते हुए कहा झारखंड के मंत्री बार-बार केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल को पत्र और ईमेल कर रहे हैं, लेकिन मुलाकात का समय तक नहीं मिल रहा। कहा गया है कि मंत्री दिल्ली जाकर मंत्रालय के बाहर धरने पर बैठें। अब याचना नहीं होगी। अब एक-एक पाई के लिए आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here