SLBC की बैठक में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने KCC लोन का लक्ष्य बढ़ाकर 60% करने का प्रस्ताव रखा

0
Shilpi Neha Tirkey

झारखण्ड : राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ( SLBC ) की 91 वीं त्रैमासिक बैठक में राज्य के वरिष्ठ वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के साथ मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुईं.मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि राज्य के विकास में और खास कर कृषि की उन्नति में बैंकों की अहम भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है. मैंने चालू वित्तीय वर्ष में KCC लोन का लक्ष्य 40 प्रतिशत से बढ़ा कर 60 प्रतिशत तक करने का प्रस्ताव रखा है , ताकि राज्य में गठबंधन वाली सरकार के द्वारा 2 लाख रुपए तक की ऋण माफी का लाभ ज्यादा से ज्यादा किसानों को मिल सके. KCC लोन का लाभ पशुपालकों और मत्स्य पालन करने वाले किसानों को भी दिया जाता है. राज्य के एपेक्स सोसाइटी सहकारिता के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे है . शहद से लेकर लाह के उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने में एपेक्स सोसाइटी बेहतर प्रयास कर रहा है . बैंकों के सहयोग से एपेक्स सोसाइटी से जुड़े FPO को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here