झारखण्ड : शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार 22 मई से 4 जून तक प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी रहेगी। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों के सिलेबस समय पर पूरा करने के लिए छुट्टी की भरपाई को लेकर रविवार या किसी छुट्टी वाले दिन स्कूल खोले जा सकते हैं हालांकि ऐसा किसी विशेष परिस्थिति में किया जाएगा । मौसम की गंभीरता को देखते हुए छुट्टियां बढ़ाई भी जा सकती हैं ।




