आज नागपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से उनके आवास पर मिलने आए। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.कलाकारों द्वारा झारखण्ड फिल्म नीति से संबंधित दिए गए सुझावों को उचित मंच पर रखने का मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया।मंत्री ने कहा राज्य सरकार अपने कलाकारों के साथ खड़ी है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सकारात्मक पहल करेगी।




