गढ़वा: पलामू एसीबी की टीम ने रोजगार सेवक को मनरेगा में 5 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

0
acb arrested

गढ़वा: बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पलामू एसीबी की टीम ने गढ़वा जिले से रोजगार सेवक गुलजार अंसारी को पांच हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी में शिकायत करते हुए गढ़वा के रंका के कोरवाडीह के रहने वाले अखिलेश चौधरी ने कहा था कि उनके नाम पर मनरेगा के तहत डोभा का योजना स्वीकृत है.पंचायत में डोभा निर्माण के भुगतान के लिए मास्टर रोल पर हस्ताक्षर करने के एवज में रोजगार सेवक रिश्वत की मांग कर रहे हैं.जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी कर पूछताछ और मेडिकल जांच के बाद एसीबी की टीम ने गुलजार अंसारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here