झारखण्ड: आज सूचना भवन, रांची में आयोजित वाणिज्य कर विभाग की प्रेस वार्ता में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राजस्व संग्रहण, वित्तीय प्रबंधन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 2024-25 में वाणिज्य-कर विभाग ने 85.74% राजस्व संग्रहण किया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि राज्य के सभी विभागों को 7 मई तक योजना मद की आवंटन राशि जारी करने का आदेश दिया गया है। राजस्व विभागों को प्रत्येक 3 महीने में राजस्व संग्रहण की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही वित्त व वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी प्रमंडल स्तर पर राजस्व संग्रहण की समीक्षा करेंगे। वित्त विभाग खुद भी 6 महीने में एक बार वित्तीय संग्रहण की समीक्षा करेगा।




