रांची: एयर शो का भव्य तरीके से हुआ समापन,भारतीय वायुसेना की टीम की हैरतअंगेज कलाबाजियों से सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया

0
sanjay seth

रांची:आज आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम रांची में एयर शो का भव्य तरीके से समापन हुआ।भारतीय वायुसेना की टीम सूर्यकिरण ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह एयर शो 19 और 20 अप्रैल, 2025 को आयोजित किया गया था, जो झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक अनुभव था।सूर्यकिरण टीम ने अपने विमानों से अद्भुत कलाबाजियां दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।यह झारखंड का पहला एयर शो रहा, जो राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन रहा ।सूर्यकिरण की टीम ने अपने विमानों से एक से एक हैरतअंगेज कलाबाजियों से सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस एयर शो ने रांची के लोगों के लिए एक अद्भुत अनुभव प्रदान किया। विमानों की गर्जना और कलाबाजियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।करतब देखने को बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी और बच्चे भी आर्मी ग्राउंड आए। बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से सूर्यकिरण टीम का उत्साह बढ़ाया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से मैदान गुंजायमान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here