झारखंड:ऑस्ट्रेलिया में 26 अप्रैल से 4 मई तक होने वाली महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है।झारखंड की 5 बेटियों सलीमा टेटे ,महिमा टेटे,ब्युटी, दीपिका और अंजना का चयन टीम में किया गया है.सलीमा टेटे टीम की कमान संभालेगी. सलीमा टेटे और उनकी छोटी बहन महिमा टेटे मिडफील्डर्स के तौर पर टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को फॉरवर्ड लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि,अंजना डुंगडुंग को स्टैंडबाय खिलाड़ियों में रखा गया है। झारखंड की 5 खिलाड़ी समेत ऑस्ट्रेलिया जाने वाली 26 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम 21 अप्रैल से 5 मई तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी.ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही इस टीम में 8 फॉरवर्ड, 9 मिडफील्डर्स, 8 डिफेंडर और 2 गोलकीपर्स का चयन किया गया है.




