रांची:आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अध्यक्षता में रांची में आयोजित दो दिवसीय झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 13वें महाधिवेशन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन , माँ रूपी सोरेन सहित मंत्री ,विधायक एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। महाधिवेशन में कल्पना सोरेन को JMM पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया है।कल्पना सोरेन ने कहा ”झारखण्ड की माटी से उपजे एक सपने को दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने आंदोलन की मशाल बनाया। उसी विरासत को हम सभी झामुमो सिपाही, हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में संकल्प की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। कदम से कदम मिलाकर, हम झारखण्ड के स्वाभिमान और समृद्धि के लिए एकजुट हैं!”




