झारखण्ड सरकार और SBI के बीच हुआ MoU हस्ताक्षर,एक करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा

0
cm hemant soren

रांची: मुख्यमंत्री Hemant Soren झारखण्ड सरकार और SBI के बीच MoU हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल हुए। MoU सरकार की उस नीति का प्रतिबिंब है, जिसमें विकास के केंद्र में राज्यकर्मी और जनता दोनों हैं। MoU में लाभार्थी के परिवार के लिए ₹20 करोड़ तक का स्वास्थ्य बीमा, ₹1 करोड़ का दुर्घटना बीमा, ₹1 करोड़ का स्थायी अपंगता बीमा, ₹80 लाख तक का आंशिक अपंगता बीमा, ₹10 लाख का जीवन बीमा, ₹1.6 करोड़ तक का एक्सीडेंट कवर। लाभार्थियों को इसके लिए शुल्क नहीं देना पड़ेगा। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा”राज्यकर्मियों की चिंता सरकार के साथ SBI भी कर रहा है। सरकार भी आपके और आपके परिवार की चिंता कर रही है। इसी आशा और उम्मीद के साथ आप सरकार में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे। आप सभी को शुभकामनाएं”

SBI खाताधारकों के लिए सुविधाएं:

– दुर्घटना बीमा: एक करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा.
– स्थायी अपंगता: स्थायी अपंगता होने पर एक करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी.
– हवाई दुर्घटना: हवाई दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1.06 करोड़ रुपये का बीमा कवर मिलेगा.
– आंशिक अपंगता: आंशिक अपंगता पर 80 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी.
– जीवन बीमा: 10 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर मिलेगा.
– स्वास्थ्य बीमा: परिवार के चार सदस्यों को पांच-पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here