रांची: बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कहा है कि “व्यक्तिगत कारणों एवं वैचारिक मतभेदों के चलते मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है।” सूत्रों की माने तो ताला मरांडी आज बरहेट के भोगनाडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने झामुमो का दामन थाम सकते हैं।



