रांची:आज मुख्यमंत्री Hemant Soren से मुलाक़ात कर पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने निम्न माँगों पर कार्यवाही हेतु आग्रह किया।झारखंड आंदेलनकारियो को पेंशन छह महीने से नहीं मिला है। परिवारों के सामने आर्थिक चुनौतियाँ है। अविलंब पेंशन राशि उपलब्ध करवाई जाए।ज़रूरतमंद विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है। सी एम सेंटर ऑफ एक्सिलेंस विद्यालयो की संख्या बढ़ाई जाए।26000 टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रकिया जल्द पूरी की जाए।राज्य में तेज़ी से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रकिया को Automated Driving Testing Track के माध्यम से अब पारदर्शी व अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बना जाए।मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जनहित के इन विषयों पर सरकार गंभीर है और उचित कार्यवाही करेगी।



