राँची। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कांके महावीर मंडल के अध्यक्ष टाइगर अनिल महतो की कांके चौक के पास आज गोली मार कर ह’त्या कर दी गई।घटना बुधवार की शाम करीब पौने चार बजे की है. बाइक सवार अपराधी ने ठाकुर होटल में बैठे अनिल टाइगर को सिर में गोली मार दी.घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कांके चौक को जाम कर दिया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर हेमंत सरकार पर निशाना साधा “भाजपा रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री अनिल टाइगर जी को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की सूचना से स्तब्ध हूं। अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों पर हमला कर रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जहां न जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक। पुलिस के आफिसर्स जब ज़मीन का धंधा करेंगे और करवायेंगे , ज़मीन दलालों को संरक्षण देंगे तो ऐसी घटनाएँ तो होंगी ही। इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM को तत्काल इस्तीफा देना चाहिएl @ranchipolice तत्काल अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोरतम कारवाई सुनिश्चित करें।”



