पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई,किसानों के टेंट पर चला बुलडोजर,हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई,इंटरनेट बंद

0
Haryana-Punjab Shambhu border

पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर करीब 13 महीने से धरने पर बैठे आंदोलनकारी किसानों पर पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार (20 मार्च, 2025) सुबह सीमेंटेड बैरिकेड्स हटाने शुरू कर दिए, जो पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए लगाए गए थे। इस बीच, हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।किसानों के टेंट को बुलडोजर से तोड़ दिया गया है. करीब 800 किसान हिरासत में ले लिए गए. इनमें किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर भी शामिल हैं.पुलिस का प्रयास है कि आज से रोड को खुलवाया जा सके. इस इलाके में 2 हजार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है, लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है. फिलहाल नेट भी बंद कर दिया गया है. खासतौर पर खनौरी सीमा और आसपास के संगरूर और पटियाला जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और अनशन पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल को जालंधर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here