झारखण्ड : सोमवार 17 मार्च को सुबह 10 बजे के करीब पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गीतिलिपि गांव में पुआल से घर में आग लग गयी, जिसकी चपेट में आने से भाई-बहन समेत 4 बच्चे जिंदा जल गये. सभी बच्चे पुआल में ही खेल रहे थे. मृतकों में 3 लड़के प्रिंस चातर (5), साहिल सिंकू, (5), रोहित सुंडी (2) और एक लड़की भूमिका सुंडी (5) शामिल हैं.घटना तब हुई जब ये सभी बच्चे खलिहान में खेल रहे थे.




