मरांडी:सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान योजना कार्ड धारकों को गलत जानकारी देकर जबरन राशि की वसूली,सीएम और स्वास्थ्य मंत्री की मिलीभगत से

0
Babulal Marandi

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर बड़ा आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा ”झारखंड में सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान योजना कार्ड धारकों को गलत जानकारी देकर भ्रमित किया जा रहा है और जबरन राशि की वसूली की जा रही है। गरीब, दलित, आदिवासियों को लूटने का यह गोरखधंधा मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की मिलीभगत से अंजाम दिया जा रहा है।चाहे वह नल-जल योजना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना हो या आयुष्मान भारत योजना, हेमंत सोरेन सरकार ने अपनी संकीर्ण मानसिकता और दुर्भावना की राजनीति के कारण जनता के हितों को नुकसान ही पहुंचाया है।@HemantSorenJMM जी से आग्रह है कि वे दुर्भावना की राजनीति छोड़ आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से की गई जबरन वसूली को वापस कराएं। आने वाले समय में, मैं जनता से सीधे संवाद कर इस मुद्दे को और प्रभावी तरीके से उठाऊंगा।राज्य में यदि किसी भी व्यक्ति के साथ निजी अस्पतालों द्वारा धोखाधड़ी हुई है, तो कृपया वे हमसे संपर्क करें। हम हरसंभव प्रयास करेंगे कि उनसे जबरन ली गई फीस वापस कराई जाए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here