उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। 73 वर्षीय धनखड़ को बीते शनिवार रात अस्पताल लाया गया। उनकी हालत स्थिर है और और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। सूचना मिलते ही सीएम हेमंत सोरेन ने उनके स्वास्थ के लिए कामना की है “देश के माननीय उप राष्ट्रपति आदरणीय श्री जगदीप धनखड़ जी के अस्वस्थ होने की खबर मिली।मरांग बुरु से आदरणीय श्री धनखड़ जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”


