रांची : मुख्यमंत्री केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा वाहिनी, रांची में आयोजित झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए। सीएम सोरेन ने कहा “गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के कर्मी राज्य सरकार के अभिन्न अंग हैं”.सीएम ने कहा “यह एक कार्यक्रम या खेलकूद प्रतियोगिता नहीं बल्कि आपके साथ-साथ पूरे संवर्ग के कर्मियों के लिए उत्साह और मनोबल बढ़ाने वाला क्षण है। खेलकूद का जीवन में बहुत महत्व है। खेल, गीत, संगीत हर उम्र के व्यक्तियों के लिए जरूरी होता है।गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के माध्यम से इस परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। आप सभी लोग एक दूसरे के साथ बेहतर समन्वय बनाकर प्रतियोगिता का समापन कर रहे हैं, यह बहुत ही उत्साह, उमंग एवं खुशी की बात है। आप सभी को इस अवसर पर बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”



