CPRO पश्चिम रेलवे ने जानकारी दी कि चक्रवात बिपरजोय के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर 69 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, 33 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है, जबकि 27 ट्रेनों को शॉर्ट-ऑरजिनेट किया गया है।
गुजरात में चक्रवात को लेकर कांडला बंदरगाह पर सभी परिचालन बंद कर दिए गए हैं। कच्छ में मांडवी समुद्र तट पर चक्रवात के मद्देनज़र सन्नाटा दिख रहा है। समुद्र के निकट सभी गतिविधियों को निलंबित कर दिया गया है। चक्रवात को लेकर कांडला बंदरगाह पर सभी परिचालन बंद कर दिए गए हैं। वी.आर. उल्वा, पुलिस सब इंस्पेक्टर, नलिया, गुजरात ने बताया ” बिपरजॉय चक्रवात के मांडवी और नलिया, हॉटस्पॉट हैं।इसके लिए हमने जनता को जागरूक कर दिया है। इसके साथ ही SDRF और NDRF की एक-एक टीम तैनात की गई है जो किसी भी आपात स्थिति में बचाव अभियान चलाएगी। “



