राँची के गोंदा थाने क्षेत्र में कल देर रात कुछ लोग जुआ खेलते पकड़े गये. बताया जा रहा है की इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे. मामले में 6 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है .मामले की जांच जारी है. इसी बीच मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है की इनमें से कुछ पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत हैं और इस बात को पूरी तरह से छिपाया गया है. मरांडी ने ट्वीट किया ”राँची के गोंदा थाने क्षेत्र में कल देर रात पुलिसकर्मी समेत अन्य लोग जुआ खेलते पकड़े गये हैं. ये पुलिसकर्मी ख़ुद भी जुआ खेल रहे थे और खेलवा भी रहे थे…इस पूरे प्रकरण में सबसे ख़ास बात यह है कि इनमें से कुछ पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत हैं और इस बात को पूरी तरह से छिपाया गया है…किसी भी तरह से मामले को रफ़ा दफ़ा किया जा रहा है…जिस राज्य का मुखिया सुबह से रात तक बस चोरी और हेरा-फेरी का गोरखधंधा करने में लगा हो, वहाँ ठीक उसके नाक के नीचे काम करने वालों को ऐसा “अपराध करने का ऑक्सीजन” मिलता ही रहता है…जब बॉस ही राज्य के साथ रोज़ जुआ खेले तो चेले क्यों पीछे हटेंगे? साथ ही साथ यह भी पता लगाना ज़रूरी है कि इस जुआ के आमदनी का पैसा ऊपर कहाँ तक जाता है?”



