Ranchi: केरल के एर्नाकुलम में 26 जुलाई को शोभा मेनन नामक महिला ने केरल की अपराध शाखा में शिकायत दर्ज की थी कि उनसे साइबर अपराधियों ने लॉटरी लगने के नाम पर 1.12 करोड़ रुपये की ठगी की है। एर्नाकुलम (केरल) की अपराध शाखा और सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लॉटरी लगने के नाम पर महिला से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी मामले में पूर्व एसडीओ के बेटे नीरज कुमार समेत चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

