धनबाद जिले के तोपचांची थानांतर्गत रामाकुंडा क्षेत्र में NCPL कंपनी के कर्मचारी से रंगदारी मांगने के मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 1 पिस्टल, 3 सिक्सर, 1 कट्टा, 22 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल फोन एवं 1 मोटरसाइकिल को जब्त किया है।



