नीट पेपर लीक मामले में अब तक लगभग 3 दर्जन लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है .नीट पेपर लीक मामला सबसे पहले हजारीबाग ओएसीस स्कूल से शुरू हुआ है.CBI की जांच में अब मामले एक-एक कर के खुल रही हैं। फाइल ट्रांसफर करने के लिए एनी डेस्क का सहारा लिया गया था। हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के लैब में लगे कंप्यूटर के इस्तेमाल से प्रश्नपत्र पटना और अन्य जगह पहुचाने का काम किया जाता था. 5 मई को नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक मामले में हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाधार्य के साथ पंकज कुमार ने परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले प्रश्न पत्र हासिल किया। उसने इन प्रश्न पत्रों को सॉल्व कर उन उम्मीदवारों को भेजा जिन्होंने पैसे दिए थे। सॉल्व करने में पंकज कुमार के अलावा आदित्य और साहिल भी शामिल थे.परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने वाले गिरोह को CBI ने पकड़ लिया है.CBI ने जो नीट पेपर लीक मामले में 36 को गिरफ्तार किया है उस में से 15 को बिहार से गिरफ्तार किया है. पेपर लीक मामले में इन सभी के अलावा कुछ स्टूडेंट्स शामिल हैं। जो की इन 36 लोगो की गिरफ्तारी में शामिल है .




