3 criminals arrested for looting 38 thousand from a woman at gunpoint
राँची: दिनांक 13.01.23 को काण्ड के वादिनी के द्वारा एक लिखित आवेदन रातु थाना में दिए जिसमें उल्लेख किया गया कि वादिनी बंधन बैंक कमड़े में फिल्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है, दिनांक 130123 को समय 14:30 बजे आग टाय स्थित लिला देवी के घर से लोन का पैसा कलेक्शन कर के कुल रकम 38040/- रुपया कलेक्शन कर वादिनी अपने बैंक कमड़े में जमा करने जा रही थी इसी क्रम में सन्डे मार्किट से पहले दो अज्ञात व्यक्ति पीछे से मोटरसाइकिल से आये तथा हथियार दिखा कर बोला की बैग दो नहीं तो गोली मार देंगे इतना कहते हुए वादिनी का बैग लूट कर भाग गया। वादिनी के बैग में एक मोबाईल, एक टैब, आधार कार्ड एवं 38040/- रु० था। इस संबंध में रातु थाना कांड सं0-19/28 दिनांक- 1301.23, धारा-392 मा० द०वि० दर्ज किया गया।
उक्त घटना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण राँची के द्वारा थाना प्रभारी रातु राँची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर गिदी थाना अन्तर्गत छापामारी की गयी जहाँ से काट के अप्राथमिकी अभियुक्त समशेर आलम पिता स्व० लतिफुल रहमान, फुलसराय थाना गिद्दी जिला रामगढ़ के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल, फर्जी नम्बर प्लेट, मोबाईल नम्बर प्लेट बदलने में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किया एवं अभियुक्त समशेर आलम को गिरफ्तार किया गया। समशेर आलम के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर रातु आमटांक से घटना के योजना बनाने में शामिल एवं रैकी करने वाले (1) अरविन्द गोप, (2) आकाश बैठा दोनों पता आमटांड थाना रातु जिला राँची को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है एवं रैकी में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल जप्त किया गया है।
3 criminals arrested for looting 38 thousand from a woman at gunpoint
इसे भी पढ़े : महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे पर खोले जाएंगे 24 ट्रॉमा सेंटर्स


