Jharkhand: 24 trauma centers will be opened on important National Highway
झारखंड के अलग-अलग हिस्सों से गुजरने वाले महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे पर 24 ट्रॉमा सेंटर्स खोले जाएंगे।ट्रॉमा सेंटरों के खुलने से एक्सिडेंट केस में घायलों को नजदीकी सेंटरों में एडमिट कराने और त्वरित इलाज में मदद मिलेगी। इसके लिए JRHMS की ओर से पहल करते हुए टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर सम्बंधित 27 जनवरी को आरसीएच कॉन्फ्रेंस हॉल, नामकुम में प्रि बिड मीटिंग की जाएगी। जेम (GeM) पोर्टल से 13 फरवरी तक आवेदन जमा किए जाएंगे। टेंडर डॉक्यमेंट फीस के रूप में 5000 रुपये लगेंगे जबकि इएमडी के के रूप में 25 लाख रुपये जमा किए जाएंगे। 15 फरवरी को टेंडर खुलेगा। विस्तृत जानकारी के लिए JRHMS के नामकुम स्थित कार्यालय से भी मदद ले सकते हैं।
Jharkhand: 24 trauma centers will be opened on important National Highway
इसे भी पढ़े : कोडरमा घाटी में सड़क हादसे में जिन्दा जला ड्राइवर


