झारखंड कैडर में वर्तमान में 125 आईपीएस अधिकारी हैं। लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 149 होने वाली है क्योंकि राज्य को और 24 आईपीएस अधिकारी मिलने जा रहे हैं .संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में राज्य पुलिस सेवा संवर्ग से भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग में प्रोन्नति के लिए 24 डीएसपी का चयन हो चूका है .सभी चयनित डीएसपी का बायोडेटा और दस वर्षों का वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन यूपीएससी बोर्ड को उपलब्ध कराया गया था। वहां सभी दस्तावेजों की जांच के बाद 24 डीएसपी का चयन हुआ है। बैठक में झारखंड से मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदन दादेल व डीजीपी अजय कुमार सिंह की मौजूदगी रही। यूपीएससी आवश्यक कार्रवाई पूरी करेगी.



