दिव्या देशमुख ने महज 19 वर्ष में FIDE महिला विश्व शतरंज चैम्पियनशिप 2025 का खिताब जीत लिया है।उन्होंने दुनिया की शीर्ष महिला शतरंज खिलाड़ियों में शुमार कोनेरू हम्पी को हराकर यह उपलब्धि अपने नाम किया.यह एक ऐतिहासिक फाइनल रहा, जिसमें दो भारतीय शतरंज खिलाड़ी प्रतिद्वंदी के रूप में आमने-सामने रहीं। उपविजेता कोनेरू हम्पी ने भी पूरे चैंपियनशिप के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन किया है।वह शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं.


