राँची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज राँची में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में सहभागिता कर भाजपा द्वारा हरमू चौक का नामकरण ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा यह नामकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है।




